• Wed. Sep 30th, 2026

आखिर बरेली कि इस शिक्षिका नेहा असमत ने क्यों अपना लिया हिंदू धर्म, उज्जैन में महाकाल का भी लिया आशीर्वाद,

ByManish Kumar Pal

Dec 13, 2023

News National

उत्तर प्रदेश के बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम नेहा सिंह कर लिया। बता दें कि नेहा की मां ने बारादरी थाने में उनके साथी शिक्षक मोहित के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी।

उधर, शिक्षिका ने उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन कर हिंदू धर्म अपनाने और अपना नाम नेहा सिंह रखने की घोषणा कर दी । नेहा ने बताया कि उन्हें और उसके सहकर्मी मोहित को परिवार से जान का खतरा है। नेहा के मुताबिक तीन तलाक व हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।

नेहा ने बताया कि उनके परिजनों ने मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें किसी का दबाव नहीं है। नेहा ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है।उनकी बहन, बहनोई और एक व्यक्ति मां के साथ मिलकर उनकी शादी ऐसे अधेड़ से करने का दबाव बना रहे थे, जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था. परिवार के इस फैसले से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.अब परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं.उन्होंने डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

उन्होंने बताया कि उनके पिता असगर अली बीज विकास निगम में लेखाकार थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है. वह बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड की पढ़ाई कर रहीं हैं.

 

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed