• Sat. Oct 24th, 2026

हरिद्वार के इस क्षेत्र मे फिर हुई फर्जी मेडिकल स्टोरों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, क्यों खुल रहे है जनपद मे अवैध मेडिकल,

ByManish Kumar Pal

Dec 20, 2023

News National

लक्सर / ज़ब से उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने राज्य कों नशामुक्त करने कि मुहीम छेड़ी है तब से सम्पूर्ण राज्य मे नशे के खिलाफ मुहीम रंग लाती दिख रही है, अभी कुछ दिन पहले रोशनाबाद मे ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारतीय ने ऐसे बहुत से मेडिकलों पर ताले जड़े थे जहाँ अनियमिताये नजर आयी थी, जिसके बाद अब फिर से लक्सर क्षेत्र मे कार्यवाही कि गई,

बता दें कि मेडिकल स्टोरों में अनियमितता पाये जाने व प्रतिबन्धित दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु लक्सर क्षेत्र में उपजिलाधिकारी गोपाल चौहान लक्सर व ड्रग्स स्पेक्टर अनीता भारती द्वारा लक्सर पुलिस के साथ संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों में जाकर मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मेडिकल स्टोरों में अनियमिता पाये जाने पर कड़ी फटकार लगायी व प्रतिबन्धित दवाओँ की बिक्री पर पूर्णता अंकुश लगाये जाने हेतु मेडिकल स्टोर स्वामियों कडे दिशा निर्देश दिये गये।

भविष्य मे किसी भी मेडिकल स्टोर में अनियमिता पाये जाने या प्रतिबन्धित दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed