• Wed. Nov 25th, 2026

देवभूमि प्रेस क्लब एसोसिएशन कि कार्यकारिणी का गठन, डॉ अर्जुन नागयान अध्यक्ष,पंकज जयसवाल महासचिव, मनीष पाल उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष आमिल मांगोलिया चुने गये, जानिये ओर क्या रहा विशेष,

ByManish Kumar Pal

Dec 19, 2023

News National

हरिद्वार बहादराबाद / आज 19 दिसम्बर को देवभूमि प्रेस क्लब एसोसिएशन रजि. उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र में निर्विरोध व सर्व सम्मति से चुने गये डॉ अर्जुन नागयान की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।जिसमें उपस्थित क्लब के सदस्यों ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखें।जिनके आधार पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया तथा संगठन सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाकर चलने की एकजुटता दिखाई। सभी के द्वारा विचार रखे गये कि एकजुट रहने से ही संगठन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है ओर भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या से एक होकर सामना किया जा सकता है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ नागयान ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सभी को एक साथ रहने से ही किसी सही निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है।पत्रकार निस्वार्थ रहकर क्षेत्र कि समस्याओं कों उजागर करता है ऐसे मे उसका सामना सामाजिक व असामाजिक दोनों प्रकार के लोगों से होता है ऐसे मे पत्रकारों कि सुरक्षा आवश्यक हो जाती है जिसमे पत्रकार कों सही दिशा, हौसला व सुरक्षा संगठन मे रहते हुए अधिक मिलती है

महासचिव पंकज जायसवाल द्वारा बताया गया कि संगठन मे उन सभी पत्रकारो कि सदस्य्ता के लिये स्वागत है जो ईमानदारी व लगन से पत्रकारिता कर जनता समाज कि समस्याओं कों उजागर करने का काम करते है,

बता दें कि एकमत होकर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये डॉ अर्जुन नागयान, पंकज जयसवाल महा सचिव, मनीष कुमार पाल उपाध्यक्ष,प्रमोद गौतम उपाध्यक्ष, मनीषा सूरी उपाध्यक्ष अमित मंगोलिया कोषाध्यक्ष,अर्चना ढींगरा सचिव,सुधीर चावला सह सचिव,योगेश शर्मा कार्यक्रम सचिव, धर्मराज कार्यक्रम सह सचिव, सोनू कश्यप जिला प्रचार मंत्री, कुलदीप जिला प्रचार मंत्री,सुखदेव शहर प्रचार मंत्री, विवेश शर्मा ग्रामीण प्रचार मंत्री, अंशिका नागयान कार्यालय प्रभारी, सुमन देवी सह प्रभारी , वरिष्ठ पत्रकार महिपाल शर्मा व राकेश वर्मा संरक्षक के रूप मे सर्व सम्मति से चुने गये,

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed