• Mon. Jun 8th, 2026

हरिद्वार के सिडकुल चेतक पुलिस का गजब का कारनामा, रात के अँधेरे मे छोड़ दिये हाथ आये माफियाओं के कईं वाहन,आखिर इतनी मेहबान क्यों?

ByManish Kumar Pal

Dec 21, 2023

NEWS / NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल अपराध का एक बड़ा अड्डा है जहाँ वो सभी अपराधिक कार्य पनप रहे है जिन पर प्रसाशन ओर कानून हमेशा सख्त नजर आता है, फिर क्या कारण है कि हरिद्वार पुलिस मुख्यालय कि जड़ों मे ही अपराध ओर माफिया अवैध कार्यों कों अंजाम दे रहे है,ओर रात्रि पुलिस उनसे मित्रता निभाकर पुलिस कि छवी कों धूमिल कर रही है,

बता दें कि इस क्षेत्र मे अपराधिक कार्यो कि जड़े इस कदर मजबूत हो चुकी है कि अब रात के अँधेरे मे होने वाले अवैध कार्य रुकने का नाम नही लें रहे , ओर अगर कहें कि अवैध कार्यों कों सिडकुल पुलिस का पूरा संरक्षण है तो यें कहना इस लिये गलत नही होगा, कि पुलिस कों दी गई किसी भी अवैध सूचना या शिकायत, सीधे अपराधिक तत्वों तक कार्यवाही से पहले ही फॉरवर्ड हो जाती है,

सिडकुल चेतक पुलिस पर सवाल खडे होना इसलिए भी लाजमी है क्योंकि ज़ब खबरीयों द्वारा पुलिस कों अवैध कार्यों के स्थान व प्रमाण दे दिये जाते है उसके बाद भी चेतक पुलिस माफियाओ कों छोड़ वहाँ से निकल जाती है,क्यों अवैध कार्यों मे लिप्त लोगों के चालान नही काटे जाते ? क्यों उन पर कार्यवाही नही होती , क्यों उन्हें भगा दिया जाता है , क्यों कार्यवाही करने मे आना कानी कि जाती है ?

क्या चेतक पुलिस कि इन हरकतों के कारण क्षेत्र मे अपराध कों बढ़ावा नही मिलेगा? क्या हरिद्वार पुलिस कप्तान कि अपराध मुक्त मुहीम कमजोर नही पड़ेगी? ऐसे बहुत से सवाल खडे होते है सिडकुल रात्रि चेतक कि इस हरकत के कारण,

हरिद्वार पुलिस अधीक्षक कि अपराधमुक्त मुहीम पर बट्टा लगा रहे उन्ही के पुलिसकर्मी,

समाज का आम आदमी आज सिर्फ इसीलिए पुलिस को किसी भी अपराधिक सूचना देने से बचता है, क्योंकि वह पुलिस कों सूचना तो दे देता है, लेकिन कई बार स्वयं उन अपराधिक गतिविधिओं मे पुलिस कि मिलीभगत होने के कारण शिकायतकर्ता ही अपराधियों कि गोली का शिकार हो जाता है,हैरान करने वाली ओर ध्यान देने वाली बात ये है कि सिडकुल क्षेत्र मे कई बार पहले भी ऐसी घटनाये हो चुकी है कि जब भी कोई सामाजिक कार्यकर्ता या शिकायत कर्ता पुलिस को किसी अपराधिक गतिविधि होने कि सूचना देता है तो वही सूचना पुलिस कार्यवाही से पहले ही माफियाओं अपराधियों कों पहुँच जाती है, ओर अधिकतर अपराधी कार्यवाही से पहले ही बचकर निकलने मे सफल हो जाते है, जो सूचना सिर्फ पुलिस के पास थी वो अपराधियों तक कैसे पहुँच जाती है ?जिस कारण पुलिस पर बहुत से सवालिया निशान खड़े होते है,

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed