• Tue. Aug 11th, 2026

राहुल गांधी फिर करने जा रहे एक ओर कठिन परिश्रम, जानिये क्या है राहुल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जो गुजरने वाली है इन 15 राज्यों से होकर,

ByManish Kumar Pal

Jan 4, 2024

News National

दिल्ली / कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने नई पदयात्रा के बारे में विस्‍तृत जानकारी सामने आ गई है. इस यात्रा का नाम “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” होगा, जो देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी.

इस दौरान राहुल 6700 KM का पैदल सफर करेंगे. बताया गया कि सबसे लंबा सफर उत्‍तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा करेंगे. इस दौरान वो 11 दिन में राज्‍य के 20 जिलों से कवर करेंगे.

राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12:30 बजे मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी. णिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी. “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी. इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से INDI गठबंधन के सभी दलों को न्योता दिया गया है.

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे तक बैठक की. आज सारे प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेता मौजूद थे. इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई. बैठक के बाद कहा गया कि हमारे देश और पार्टी के इतिहास में यात्रा मील का पत्थर साबित हुई. भारत जोड़ो यात्रा, जो हुई थी वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी. देश में भारी बदलाव हुआ, संगठन में नई जान आई.

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का पूरा शेड्यूल

बंगाल में 5 दिन और 7 जिले.
बिहार में 4 दिन और 7 जिले.
झारखंड में 8 दिन और 13 जिले.
छत्तीसगढ़ में 536 KM, 5 दिन और 7 जिले.
उत्‍तर प्रदेश में 1074 KM, 11 दिन रहेंगे और 20 जिले.
राजस्थान में 128 KM, 1 दिन और 2 जिले.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed