• Wed. Sep 30th, 2026

करोड़ों की ठगी करने वाला गोवा का ‘नटवरलाल’ उत्तराखण्ड की राजधानी से गिरफ्तार, दो राज्यों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर किया गिरफ्तार

ByManish Kumar Pal

Jan 4, 2024

न्यूज़ नेशनल,

गोवा में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक नटवरलाल को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स व गोवा पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के बाद देहरादून से गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपित को सोमवार को राजरानी वेडिंग प्वाइंट सेवला खुर्द पटेलनगर से गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सिपुर्द किया गया है।

गोवा में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक नटवरलाल को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स व गोवा पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के बाद देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गोवा के नार्थ गोवा जनपद के पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में दर्ज करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपित अशोक कुमार मौर्या निवासी बशरतपुर, जिला गोरखपुर उप्र, वर्तमान निवासी लक्ष्मी निवास मेरसेस संत क्रूज नार्थ गोवा के उत्तराखंड में छिपे होने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपित को सोमवार को राजरानी वेडिंग प्वाइंट सेवला खुर्द, पटेलनगर से गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सिपुर्द किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि अशोक कुमार मौर्या अदिति कंस्ट्रक्शन कंपनी गोवा के एकाउंट कार्यालय में नियुक्त था। आरोपित ने कई वर्षों तक कंपनी में काम करते हुए फर्जी तरीके से कंपनी के 17 करोड़ रुपये अपने शेयर मार्केट अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और अपने व अपने परिवार के साथ सभी मोबाइल नंबर बंद करके फरार हो गया।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed