• Tue. Sep 29th, 2026

बुलेट से पटाखे मार आम लोगों कों कर रहे है परेशान, तो अब बचेंगे नही,जिम्मेदार नागरिक हैं तो पुलिस को दें सूचना, होंगी कार्यवाही

ByManish Kumar Pal

Jan 7, 2024

News National

लक्सर / सड़कों पर ऐसे असामाजिक तत्वों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है जो अपनी बाइको मे मॉडिफाइड सेलेन्सर लगाकर उनसे या तो पटाखे मारते है या तेज आवाज निकालकर आम लोगों कों परेशान कर रहे है, जो यातायात के नियमों की धज्जियाँ तो उड़ा ही रहे है साथ ही अपने असामाजिक होने का परिचय भी दे रहे है, लेकिन अब ऐसे असामाजिक तत्व सावधान हो जाएँ, क्योंकि अगर आप पुलिस के हत्थे चढ़े तो न तो आप बचेंगे ओर न आपकी पटाखा मार बुलेट,

लक्सर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

बुलेट सवार युवको को पटाखे की आवाज निकालना व मोडिफाइड साइलेंसर लगाना उस समय भारी पड़ गया ज़ब दो युवक आम जनता के बीच पटाको की आवाज निकलाकार दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे, हालाकी जनता ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए दोनों असामाजिक युवकों की पुलिस कों सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर सख्त कार्यवाही की,पकडे गये बुलेट सवार व्यक्तियों को मौके पर यातायात नियमों का पाठ पढाया गया व यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पैदल घर के लिए रवाना किया गया।

SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में नाबालिक वाहन चालको, दोषपूर्ण नंबर प्लेट,मॉडिफाइड साइलेंसरों, पटाखे की आवाज करने वाले वाहन, बिना कागज़ के चलने वाले वाहन,प्रेशर हॉर्न आदि के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed