• Wed. Sep 30th, 2026

देवभूमि उत्तराखण्ड वासियों के लिये श्री राम नगरी अयोध्या को लेकर बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री धामी ने जारी किया करोड़ों का बजट,मिलेगी यें जरुरी सुविधा

ByManish Kumar Pal

Jan 9, 2024

News National

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड राज्य का यह अतिथि गृह लगभग 4700 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इस राज्य अतिथि ग्रह को बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।उत्तराखंड के इस राज्य अतिथि ग्रह की दूरी भगवान श्री राम के मंदिर से लगभग 6.30 किलोमीटर होगी, इतना ही नही उत्तराखण्ड से अयोध्याके लिये स्पेशल बस भी चलानेकी तैयारी है 

उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण होने के बाद यहां पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों की आमद बढ़ेगी। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार में यहां राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही यहां पर परिवहन निगम की बसों को भी संचालित किया जाना है।

हवाई और रेल मार्ग से जुड़ेगी अयोध्या,

देवभूमि उत्तराखंड को अयोध्या से हवाई और रेल सेवा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनने के साथ-साथ उत्तराखंड को हवाई और रेल मार्गों से भगवान श्रीराम की धरती से भी जोड़ा जाएगा। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या के साथ पूरे देश और उत्तराखंड में भी हर्ष का माहौल है। प्रदेश का हर व्यक्ति इस समय अयोध्या जाकर भगवान श्री रामचंद्र के दर्शन पाने के लिए उत्सुक है और जोरों पर तैयार हो रही है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed