• Wed. Sep 30th, 2026

महिला शिक्षक की घिनौनी करतूत, अपने ही नाबालिग छात्र से बनाए यौन संबंध बाकी छात्रों से करवाई पहरेदारी

ByManish Kumar Pal

Jan 12, 2024

News National

खबर विशेष / शिक्षक ओर शिष्य का रिश्ता उसी तरह से है जैसे भगवान ओर भक्त का,  इतना ही नही किताबो मे भी पढ़ाया गया है की यदि भगवान ओर गुरु दोनों समक्ष हो तो हमें पहले गुरु के ही चरण स्पर्श करने चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमें ईश्वर का ज्ञान कराता है, वही हमें जीवन की नई दिशा देता है, इसीलिए यह रिश्ता पवित्र धागे की एक मजबूत डोर मे बँधा होता है, लेकिन दुर्भाग्य है की इस धरती पर ऐसे भी कुछ कलांकित शिक्षक है जो न तो स्वयं के सम्मान की परवाह कर रहे है ओर न ही गुरु शिष्य के रिश्तो की,

ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है जहाँ एक महिला टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है। अमेरिका के मिसौरी में गणित पढ़ाने वाली महिला टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल ग्राउंड में एक नाबालिग से यौन संबंध बनाए।

यही नहीं, इस दौरान टीचर ने अन्य छात्रों को निगरानी के लिए खड़ा करवा दिया, ताकि कोई उनके बीच न आ पाए। घटना सामने आने के बाद महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला टीचर की घिनौनी करतूर का खुलासा पीड़ित स्टूडेंट ने ही किया। उस स्टूडेंट ने सबूत के तौर पर अपनी पीठ पर खरोंच के निशान भी दिखाए। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी में एक हाई स्कूल की महिला टीचर को कथित तौर पर स्कूल के मैदान में एक किशोर के साथ यौन संबंध बनाने और अन्य छात्रों को लुकआउट का काम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गणित की टीचर थी, टेक्सास में की गई गिरफ्तारी

आउटलेट का कहना है, पुलास्की काउंटी के लैकी हाई स्कूल में गणित की टीचर हैली क्लिफ्टन-कारमैक को 5 जनवरी को एक बच्चे के जीवन को खतरे में डालने, रेप, एक छात्र के साथ यौन संपर्क और बच्चे से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टेक्सास में की गई है और उसकी जमानत राशि 2,500,000 डॉलर निर्धारित की गई है।

नाबालिग पीड़ित की पीठ पर जांच मे पाये गए खरोंच के निशान

महिला शिक्षक के घिनौने कांड का खुलासा पीड़ित ने ही किया। उसके साथ अवैध रिश्ते में शामिल 16 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर अपनी पीठ पर खरोंच की तस्वीरें दिखाईं। जिस पर उसने दावा किया कि यौन संबंध बनाते वक्त महिला शिक्षक ने उसकी पीठ पर मारे। अदालत के रिकॉर्ड से पता चला है कि स्कूल के प्रिंसिपल और लैकी स्कूल के अधीक्षक दोनों को पहले से ही आरोपी शिक्षक के बारे में पता था।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed