• Tue. Sep 8th, 2026

इस राज्य के शहर में ‘मकड़ा गैंग’ का आतंक, लूट करने के लिए हत्या करना कोई बड़ी बात नही,निशाने पर रहते हैं ये लोग,

ByManish Kumar Pal

Jan 19, 2024

News National

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में मकड़ा गैंग ताबड़तोड लूट और छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहा है। इस गैंग के शातिरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गैंग ने हाल में थाना क्षेत्र में लूट व छिनतई की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है।

इसी गैंग ने एनटीपीसी में ट्रांसफॉर्मर के कॉपर क्वायल की चोरी के दौरान गार्ड को गोली मार दी थी। इसके अलावा बीते 29 नवंबर को छिनतई में शिक्षिका नीता कुमारी की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। इस कांड में भी मकड़ा के गैंग की भूमिका पुलिस मान रही है।

अब निजी स्कूल की प्राचार्या मंजू श्री की छिनतई के दौरान ऑटो से गिरकर सड़क पर मौत हो जाने के बाद मकड़ा और उसके गैंग के शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। मकड़ा के गैंग का शातिर कनकटवा एनएच पर बाइक लहराकर इतनी तेजी में भागता है कि उसका पीछा पुलिस भी नहीं कर पाती है। मकड़ा की घेराबंदी शेरना गांव में की थी। लेकिन, मकड़ा और कनकटवा पुलिस को चकमा देकर निकल भागा। पुलिस ने मकड़ा गैंग के दो शातिरों को शेरना से लोडेड पिस्तौल और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर गार्ड को गोली मारने के केस में जेल भेजा था।

बीते 12 जनवरी को निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मुन्ना कुमार से लस्करीपुर में 1.74 लाख रुपये की छिनतई हुई थी। इसमें भी मकड़ा गैंग की संलिप्तता पुलिस मान रही है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि कांटी इलाके में लगातार लूटपाट और फायरिंग की वारदात को अंजाम दे रहे मकड़ा के गैंग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है। उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

कांटी में छिनतई व लूट की वारदात को लेकर चल रही स्मैकियों के अड्डे पर छापेमारी में तीन अन्य संदिग्धों को पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के लिए उठाया है। इससे पहले पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया था। इसमें से सत्यापन के बाद गुरुवार को तीन को मुचलके पर मुक्त कर दिया गया। दो से अब भी पूछताछ चल रही है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed