• Mon. Sep 7th, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार के लोगों के लिये भी खुशखबरी अयोध्या स्पेशल ट्रेन का आज हरिद्वार से शुभारम्भ, जानिये क्या होगा शिड्यूल,

ByManish Kumar Pal

Jan 29, 2024

NEWS NATIONAL

हरिद्वार / आस्था अयोध्या स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से आज चलेगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालाकी यह ट्रेन 25 नजवरी कों चलनी थी लेकिन भीड़ और किन्ही अन्य कारणों के चलते थोड़ा देरी कि गई, बता दें कि एलएचबी के कुल बाइस कोच की स्पेशल ट्रेन में हरिद्वार व बरेली से सर्वाधिक श्रद्धालु होंगे। रेलवे के अनुसार हरिद्वार से दोपहर 3.35 बजे चलकर ट्रेन मुरादाबाद शाम को 7.45 बजे पहुंचेगी। लखनऊ में रात 1.40 व अयोध्या में सुबह 5.05 बजे पहुंचाएगी। इस ट्रेन के संचालन के साथ ही मंडल में देहरादून व योगनगरी से भी आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है।

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं रोडवेज की आस्था स्पेशल बसें

मुरादाबाद। रामलला के दर्शनों के लिए शनिवार को दो बसें रवाना हुईं। दोपहर में अमरोहा से अयोध्या के लिए पहली बस चली। जबकि दूसरी बस को पीतल नगरी से शाम को रवाना किया। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि एक दिन के लिए अयोध्या के लिए बसों को लखनऊ तक चलाया गया था। लेकिन मुख्यालय स्तर पर रोक हटने के बाद रोडवेज अफसरों ने एक बार फिर बसों को संचालन शुरू कर दिया है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed