• Thu. Jul 23rd, 2026

ज्वालापुर क्षेत्र मे क्यों और कैसे फैल चूका इन अवैध कार्यों का नेटवर्क, आखिर क्यों नही ले रहा रुकने का नाम, पुलिस की लगातार कार्यवाही कों दे रहे चुनौती,

ByManish Kumar Pal

Feb 29, 2024

News National

ज्वालापुर क्षेत्र मे ऐसे अपराध और अपराधी लगातार बढ़ते नजर आ रहे है जो क्षेत्र मे अवैध शराब, अवैध सट्टा व जुवे के कारोबार का नेटवर्क तेजी से फैला रहे है, अपराधिक रिकॉर्ड उठाकर देखा जाये तो न जाने ऐसे कितने नाम होंगे जो एक बार नही कईं बार कोतवाली मे नामजद हो चुके है और आगे न जाने कितनी बार होंगे, लेकिन सवाल यही है की ऐसे लोगों को जिलाबदर क्यों नही किया जाता जो क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे है , क्यों इन्हे छोटा मोटा चालान कर फिर मैदान मे उतरने के लिये छोड़ दिया जाता है,

बता दें की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेशानुसार स्मैक चरस गांजा पीने,बेचने, सट्टा,जुआ खेलने और खिलवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिये प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थानाक्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये ।थाना क्षेत्रांतर्गत शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बड़ी करने वालो के विरुद्ध योजना शुरू की गई

मुखवीर की सूचना पर सट्टे की खाईबाडी करते हुए एक अभियुक्त शाहनवाज उर्फ नोनू पुत्र बैहजाद निवासी मोहल्ला कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को परशुराम घाट के पास खाली प्लॉट से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी नगद 790/ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम…..
अरुण कोटनाला , संजय राणा

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed