• Sun. Sep 6th, 2026

रोशनाबाद नावोदय नगर मे क्यों नही रुक रहा खनन, आखिर क्या है ऐसा जो यहाँ लगातार जारी रहता है खनन,यहाँ सीफ्टो मे चलता है अवैध खनन,

ByManish Kumar Pal

Mar 8, 2024

NEWS NATIONAL

रोशनाबाद / खनन माफियाओं के हौसले अगर देखने है तो आपको कहीं जाने कि जरुरत नही आप पहुँच जाइये रोशनाबाद नावोदय नगर कि नदियों मे जहाँ आपको कुछ ट्रेक्टर तो तीन दर्जन से अधिक बुग्गीयाँ बेखौफ धड़ल्ले से अवैध खनन कों अंजाम देती मिल जाएंगी, समँझ से बाहर ये है कि यहाँ न तो कभी प्रसाशनिक कार्यवाही हो रही है और न इन पर खनन के नियमों का कोई प्रतिबंध है, यहाँ एक और बड़ी बात यह भी है कि नावोदय नगर कि जिस नदी मे ये अवैध खनन लगातार जारी है वह नदी राजाजी नेशनल पार्क कि सीमा मे है, फिर वन विभाग सब कुछ जानते हुए भी क्यों इन पर मेहरबान है,जबकि इस नदी मे पिछले 20 वर्षो से लगातार अवैध खनन जारी है

एक ट्रेक्टर तो एक भैंसा बुग्गी रखते है खनन माफिया,सिफ्ट के हिसाब से करते है काम,

मजे कि बात तो ये है कि यहाँ अधिकतर ऐसे खनन माफियाँ है जिनके पास ट्रेक्टर और भैंसा बुग्गी दोनों है, और ये दोनों स्तिथि के अनुसार ही खनन करते है यानि खतरा ज्यादा है तो बुग्गीयों से साइलेंट माइनिंग और खतरा नही तो ट्रेक्टरों कि गरज बेधड़क वो भी रात मे,
बता दें कि ट्रेक्टरों से जितना भी खनन किया जा रहा है वो रात लगभग 9 बजे से लेकर सुबह लगभग 4 बजे तक ही किया जाता है, उसके बाद सुबह 6 बजे से 11 बजे तक भैंसा बुग्गीयां नदियों मे उतार दी जाती है, ये कोई एक दिन का आलम नही बल्कि पिछले 20 वर्षो का ऐसा लम्बा सिलसिला है जो आज भी लगातार जारी है,

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed