• Sun. Sep 6th, 2026

उत्तराखण्ड के सरकारी अस्पतालों मे मरीजों को दी जा रही इन दवाओं कि होने जा रही है जाँच,टीमें भी हई गठित,

ByManish Kumar Pal

May 30, 2024

News National

बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड में औषधि विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच के आदेश दिए गये हैं। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अस्पतालों में दवाओं की जांच के लिए औषधि निरीक्षकों की कईं टीमे गठित की गई हैं।

अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ने दिये अहम आदेश,

अभी कुछ समय पहले उत्तराखंड में बनी कुछ दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए थे। रुड़की शहर में नकली दवा निर्माण की फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी। ऐसे में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी घटिया दवाओं की सप्लाई तो नहीं हो रही, यह जांचने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

ड्रग कंट्रोलर ने बताय कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच और सैंपलिंग का निर्णय लिया गया है। औषधि विभाग ने गढ़वाल मंडल में एडीसी सुधीर कुमार और मनेंद्र राणा को जबकि कुमाऊं में एडीसी हेमंत नेगी और नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि बाजार में कई ऐसी दवाएं बेची जा रही हैं जो दिखने में तो असली जैसी हैं पर वास्तव में उनमें दवा का कोई कंटेंट नहीं है। जग्गी ने बताया कि इसके चलते प्राइवेट मेडिकल स्टोरों में भी रैंडम जांच कर दवाओं की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed