• Thu. Apr 23rd, 2026

रोशनाबाद अधिकारियों के गढ़ मे अवैध खनन का बड़ा खेल,नवोदय नगर और किरबी फैक्ट्री के पीछे नदी मे लगातार अवैध खनन,

ByManish Kumar Pal

May 30, 2024

News National

रोशनाबाद नवोदय नगर और सिडकुल किरबी फैक्ट्री के पीछे इन दो नदियों मे अवैध खनन क्यों नही रुक पा रहा है ये एक ऐसा सवाल है जो समझ से बाहर है, जबकि इन दोनों नदियों के बीच मे हरिद्वार प्रसाशन के समस्त बड़े अधिकारीगण मौजूद है, ये वो दो नदियाँ है जिनमे खनन माफिया उस समय अवैध खनन को अंजाम देते है ज़ब जिले के सभी सम्बंधित अधिकारी आराम कि मुद्रा मे होते है,
नवोदय नगर मे तो अब खनन माफियाओं ने ट्रेक्टर, बुग्गीयाँ और खुले टेम्पो तक से अवैध खनन शुरू कर दिया है, सूत्रों कि अगर माने तो ये खनन माफियाँ रात्रि लगभग दस बजे से 2 बजे तक ट्रेक्टर ट्रोलियों से, तो सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बुग्गीयों और खुले टेम्पूओं से इन नदियों मे अवैध खनन को अंजाम देकर राजस्व को हर माह लाखों का नुकशान पहुंचा रहे है,

दूसरी और अगर बात करें खनन विभाग कि तो खनन विभाग से कुछ कदमो कि दूरी पर जिस तरह रोशनाबाद क्षेत्र मे अवैध खनन होता चला जा रहा है उससे साफ और स्पस्ट हो जाता है कि यहाँ विभाग कि मिलीभगत का ही खेल चल रहा है, क्यों खनन विभाग रात मे होने वाले अवैध खनन पर लगाम कसने मे विफल है, आखिर क्यों अपने से कुछ ही दूरी पर अवैध खनन रोकने मे नाकाम है?
और अब तक इस क्षेत्र मे अवैध खनन पर कितनी कार्यवाहिया कि गई है?

Related Post

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,
हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed