• Mon. Sep 7th, 2026

ज्वालापुर क्षेत्र मे सट्टा और अवैध शराब शराब माफिया हुए सक्रिय,एक तरफ अवैध शराब और दूसरी और सट्टा प्रसाशन कों दे रहा चुनौती,

ByManish Kumar Pal

Oct 21, 2024

NEWS NATIONAL

ज्वालापुर / जनपद मे इस समय ऐसे बहुत से माफिया है जो कहीं अवैध शराब तो कहीं सट्टे का अवैध कारोबार कर पुलिस के लिये चुनौती बन रहे है, हालाकी किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर क्षेत्र के माहौल कों संभालने का पुरजोर प्रयास कर रही है, लेकिन माफियाओं का नेटवर्क इतना बड़ा और सटीक हो चूका है की किसी भी कार्यवाही और छापेमारी की सूचना बनते ही इन माफियाओं तक कार्यवाही से पहले ही पहुँच जाती है जिसके कारण ये अधिकतर बचकर निकलने मे सफल हो जाते है और जो पकड़े जाते है पुलिस उन्हें अच्छा खासा सबक भी सिखाती है,

बता दें की अभी हाल ही मे ज्वालापुर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है जिसमे अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाई बाड़ी करते दो आरोपीयों को दबोचा गया है

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने, बेचने,सट्टा खाई बाड़ी व जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते आज सट्टे की खाई बाडी करते हुए दो आरोपी –शेखर पुत्र बोवी निवासी कस्वा बड़ा बाजार शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला पीठ बाजार छाज वाली गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व सन्नी पुत्र राम खिलावर निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को ‍अलग अलग स्थानो‌ से रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से पर्ची,पैन व नगदी भी पकड़ी गई है,जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई,

पुलिस टीम-
कांस्टेबल अमित गौड,कर्म सिंह चौहान ,सुनील शर्मा,राजेश बिष्ट

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed