• Sat. Aug 22nd, 2026

ऑपरेशन कालनेमी में श्यामपुर पुलिस की कार्रवाई फर्जी बाबा बनकर आस्था का फायदा उठाने वाले तीन ठग गिरफ्तार

ByManish Kumar Pal

Sep 14, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार, 14 सितम्बर।
श्रद्धा और आस्था की आड़ में लोगों को ठगने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत श्यामपुर थाना पुलिस ने चंडीघाट माजरा क्षेत्र से तीन फर्जी बाबाओं को दबोचा है। ये आरोपी साधु-संत का भेष धरकर यात्रियों व स्थानीय लोगों को बहला-फुसलाकर गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीराम (25) पुत्र वीरसाय, निवासी बदायूं (उ.प्र.), राम रतन (59) पुत्र इतवारी, निवासी मुरादाबाद (उ.प्र.) और छोटू (21) पुत्र शंभू राजवा, निवासी किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर (चौकी प्रभारी चंडीघाट), कांस्टेबल अनिल रावत, कांस्टेबल राजवीर और कांस्टेबल सुशील चौहान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक चोला ओढ़कर भोले-भाले श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed