• Mon. Nov 23rd, 2026

बहन से मिलने आए डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, परिवार सदमे में,जानिये कहाँ का है मामला

ByManish Kumar Pal

Sep 30, 2025

NEWS NATIONAL

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। मथुरा निवासी 29 वर्षीय डॉक्टर शिवा शर्मा ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वे अपनी मां के साथ बहन से मिलने सोसाइटी में आए थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।
बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार शिवा शर्मा महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर, मथुरा में परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने मुंबई से एमबीबीएस किया था और अगले महीने इंटर्नशिप के लिए नासिक जाने वाले थे। सोमवार को बहन से मिलने आए शिवा अचानक बाहर निकलकर 21वीं मंजिल से कूद गए। सोसाइटी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवा मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे और बेंगलुरु से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में मानसिक बीमारी की जानकारी मिली है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
घटना के समय मां और बहन कमरे में थीं। जैसे ही उन्हें हादसे का पता चला, उनकी चीख-पुकार गूंज उठी। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed