• Sun. Sep 20th, 2026

सत्यापन है ज़रूरी” अभियान: हरिद्वार पुलिस की सड़कों से देहात तक कड़ी मुहिम, सुरक्षित माहौल के लिए बढ़ाया सर्च और वेरिफिकेशन ड्राइव

ByManish Kumar Pal

Oct 5, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा रविवार सुबह शहर की गलियों से लेकर देहात क्षेत्रों तक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने किरायेदारों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, होटल व ढाबा कर्मचारियों सहित अस्थायी रूप से रह रहे व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगाला।
अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कौन कहाँ से आकर यहाँ रह या काम कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध हो। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सत्यापन से न केवल अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि असामाजिक तत्वों की पहचान भी समय रहते की जा सकती है।
हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने यहाँ रह रहे किरायेदारों, घरेलू सहायकों या कार्यस्थल पर काम कर रहे लोगों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही यदि किसी प्रकार से कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल 112 डायल करें या नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने इस मुहिम को लोगों के सहयोग से जोड़ते हुए संदेश दिया
“सहयोग आपका, सुरक्षा हमारी”।

Related Post

अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?
रोशनाबाद की नदियों में फिर मचा खनन का तांडव! नवोदय नगर और हेत्तमपुर में रात के अंधेरे में कथित अवैध खनन का खेल, प्रशासनिक भवन से चंद दूरी पर उठ रहे गंभीर सवाल
रोशनाबाद की मुख्य सड़क पर ही लगाना शुरू कर दिया पानी का बोरिंग, अनुमति को लेकर उठे सवाल, क्या भविष्य मे ये यातायात ओर सड़क को बाधित नही करेगा..?.. ओर किसने दिया सड़क पर बोरिंग लगाने का अधिकार..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed