• Wed. Aug 5th, 2026

सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई — सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 10 युवक गिरफ्तार, क्षेत्र मे सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर,अवैध गतिविधियां नही होंगी बर्दास्त,

ByManish Kumar Pal

Oct 5, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग और हो-हल्ला मचाने वाले 10 युवकों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों की हरकतों से आम राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को थाना सिडकुल क्षेत्र में 10 व्यक्ति सड़क पर शोर-शराबा कर हुड़दंग मचा रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सभी को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिडकुल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था भंग करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
अंकुर सैनी, सुमित, मोहित सैनी, निखिल, दीपक शर्मा (पुत्र गंगादास), दीपक शर्मा (पुत्र सतेन्द्र शर्मा), केशव शर्मा, गौरव शर्मा, अजय कुमार और नन्द लाल — सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक अनिल बिष्ट,
कांस्टेबल कुलदीप डिमरी पीआरडी जवान राकेश कुमार 

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed