• Sun. Sep 20th, 2026

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता — ₹3.96 लाख कीमत के 16 मोबाइल बरामद, सीआईआर पोर्टल के माध्यम से लौटाई जा रही नागरिकों की खुशियाँ

ByManish Kumar Pal

Oct 5, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार झबरेड़ा। तकनीक और तत्परता के मेल से हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले की पुलिस टीम ने सी0ई0आई0आर0 पोर्टल की मदद से ₹3,96,000 मूल्य के कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर मोबाइल बरामदगी के लिए थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किए।
थाना झबरेड़ा पुलिस ने मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइलों को सफलतापूर्वक बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास न केवल तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि हर खोया या चोरी हुआ मोबाइल अपने असल मालिक तक पहुंच सके।

Related Post

अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?
रोशनाबाद की नदियों में फिर मचा खनन का तांडव! नवोदय नगर और हेत्तमपुर में रात के अंधेरे में कथित अवैध खनन का खेल, प्रशासनिक भवन से चंद दूरी पर उठ रहे गंभीर सवाल
रोशनाबाद की मुख्य सड़क पर ही लगाना शुरू कर दिया पानी का बोरिंग, अनुमति को लेकर उठे सवाल, क्या भविष्य मे ये यातायात ओर सड़क को बाधित नही करेगा..?.. ओर किसने दिया सड़क पर बोरिंग लगाने का अधिकार..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed