• Sun. Sep 20th, 2026

रोशनाबाद में तालाब सौंदर्यकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, ग्राम विकास की दिशा में बड़ा कदम, ग्राम विकास के कार्यो के लिये आगे आया युवा वर्ग, गाँव के जिम्मेदार लोगों ने किया सहयोग साथ ही की सराहना भी,

ByManish Kumar Pal

Oct 6, 2025

NEWS NATIONAL

ग्राम रोशनाबाद में 05 दिसंबर 2025 को तालाब के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रोशनाबाद ग्राम उत्थान समिति के निर्विरोध अध्यक्ष राहुल पाल द्वारा नारियल फोड़कर की गई, जिसके बाद ग्राम प्रधान पप्पू पाटिल ने रिबन काटकर कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गांव के अनेक जिम्मेदार नागरिक, समिति के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तालाब सौंदर्यकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि यह पहल न केवल ग्राम की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि जल संरक्षण और स्वच्छता को भी प्रोत्साहित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राहुल पाल ने कहा कि “हम वादा नहीं, काम करेंगे।” उन्होंने आश्वस्त किया कि रोशनाबाद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित ग्राम बनाने की दिशा में समिति लगातार ठोस कदम उठाएगी।
प्रधान पप्पू पाटिल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम उत्थान समिति की यह मुहिम ग्रामवासियों के सहयोग से सफल होगी और भविष्य में अन्य विकास कार्यों की नींव रखेगी।

ग्रामवासी इस अवसर पर तालाब सौंदर्यकरण के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए बोले कि यह पहल ग्राम के पर्यावरण और जल प्रबंधन दोनों के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
रोशनाबाद ग्राम उत्थान समिति के अध्यक्ष राहुल पाल और उनकी टीम को ग्रामवासी एवं स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में समिति ग्राम विकास का नया उदाहरण पेश करेगी।

Related Post

अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?
रोशनाबाद की नदियों में फिर मचा खनन का तांडव! नवोदय नगर और हेत्तमपुर में रात के अंधेरे में कथित अवैध खनन का खेल, प्रशासनिक भवन से चंद दूरी पर उठ रहे गंभीर सवाल
रोशनाबाद की मुख्य सड़क पर ही लगाना शुरू कर दिया पानी का बोरिंग, अनुमति को लेकर उठे सवाल, क्या भविष्य मे ये यातायात ओर सड़क को बाधित नही करेगा..?.. ओर किसने दिया सड़क पर बोरिंग लगाने का अधिकार..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed