• Thu. Mar 12th, 2026

हरिद्वार पुलिस का दिवाली धमाका — जनता को मिला “मोबाइल वापसी” का स्पेशल गिफ्ट,सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता, ऑपरेशन रिकवरी के तहत 32 खोए मोबाइल बरामद — करीब ₹8 लाख की रिकवरी, चेहरों पर लौटी मुस्कान

ByManish Kumar Pal

Oct 17, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार, थाना सिडकुल — दीपावली से पहले हरिद्वार पुलिस ने ऐसा तोहफा दिया जिसने सैकड़ों लोगों के चेहरे खिला दिए। “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खोए हुए 32 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹8 लाख से अधिक आंकी गई है।
यह सफलता एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन रिकवरी” के अंतर्गत मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई राज्यों से फोन ट्रेस कर उनकी सफल रिकवरी की।
बरामद मोबाइलों में कुछ फोन बाहरी राज्यों से रोज़गार की तलाश में हरिद्वार आए सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के थे, जबकि कुछ फोन स्थानीय नागरिकों के थे।
नवरात्रि में भी दिखाई थी मिसाल — पुलिस ने नवरात्रि के दौरान भी 70 मोबाइल बरामद कर लौटाए थे, जिससे जनता में हरिद्वार पुलिस की छवि और मजबूत हुई है।
खोए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। उन्होंने सिडकुल पुलिस और हरिद्वार पुलिस की इस सराहनीय पहल की दिल खोलकर तारीफ की।
हरिद्वार पुलिस की जनता से अपील:
यदि किसी को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो कृपया उसे अपने निकटतम थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। यह कदम किसी और की खुशी लौटाने में आपकी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

इस सफलता के नायक — पुलिस टीम:
एएसपी निशा यादव (IPS)
एएसपी जितेंद्र चौधरी (IPS)
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
हे0का0 विवेक यादव
हे0का0  देवेन्द्र चौधरी
म0का0  निधि

Related Post

उत्तराखण्ड मे जल्द शुरू होने जा रही फ़िल्म शिकार की शूटिंग..बड़े पर्दे के लिये गैगवार पर आधारित इस फ़िल्म मे मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे हरिद्वार के कई चेहरे.
रानीपुर विधान सभा में सियासी हलचल तेज: मनोज धनगर के कांग्रेस में शामिल होते ही बदले समीकरण. कांग्रेस के लिये साबित हो सकते है ब्राह्ममास्त्र, युवा साथी बन रहे सारथी.. संभाल रहे मोर्चा
शिवालिक नगर स्तिथ कार सर्विस सेंटर की लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,कार का सामान भी किया गुम,वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार से की न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed