• Sat. Aug 22nd, 2026

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चला अभियान, आबकारी व जुआ अधिनियम से संबंधित 35 मालों का किया गया विनष्टिकरण

ByManish Kumar Pal

Oct 25, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना सिडकुल से संबंधित आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम से जुड़े कुल 35 मालों का नियमानुसार विनष्टिकरण किया गया।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय के आदेश पर गठित टीम ने वर्ष 2024 के 22 माल और वर्ष 2025 के 09 माल आबकारी अधिनियम के तहत नष्ट किए। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 के जुआ अधिनियम से जुड़े 04 मुकदमों के माल का निस्तारण किया गया। जुआ अधिनियम के तहत प्राप्त ₹5480 की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई गई।
इस कार्रवाई के दौरान गठित टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक निशा यादव, आबकारी निरीक्षक, तहसीलदार हरिद्वार, थानाध्यक्ष सिडकुल, तथा मालखाना मौहरिर शामिल रहे। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed