• Sat. Aug 8th, 2026

श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सौजन्य व द ह्युमन हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से रोशनाबाद ग्राम विकास समिति द्वारा रोशनाबाद में लगा नेत्र जांच व रक्तदान शिविर

ByManish Kumar Pal

Oct 26, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सौजन्य व द ह्युमन हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम विकास समिति रोशनाबाद की ओर से रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल की चिकित्सा टीम ने लगभग 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की, वहीं करीब 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ लोगों को रक्तदान व नेत्र देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव अक्षय पाल व समाजसेवी अभय पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंकित पाल, कल्लू पाल, दीपक पाल सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अध्यक्ष राहुल पाल ने कहा कि “ग्राम विकास समिति का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को सामाजिक व चिकित्सा जागरूकता से जोड़ना है। आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।”

वहीं समाजसेवी अभय पाल ने कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। हमें समाज में रक्तदान को एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।”

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed