• Tue. Nov 24th, 2026

सिडकुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जानिये क्यों किया गया सार्वजनिक स्थानों से इन 42 लोगों को गिरफ्तार., आप भी कर रहे है गलती तो हो जाएँ सावधान, 

ByManish Kumar Pal

Nov 18, 2025

न्यूज नेशनल

सिडकुल / हरिद्वार जनपद के सिडकुल क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों — खासकर फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं का रास्ता रोककर फब्तियाँ कसने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने — को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
इन निर्देशों के चलते सिडकुल पुलिस ने SSI देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ढाबों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे शराब पी रहे तथा हुड़दंग मचाने वाले कुल 42 व्यक्तियों को मौके से दबोच लिया गया।
पकड़े गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध
धारा 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई करते हुए
कुल ₹10,500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया।
पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना या पिलाना कानूनन अपराध है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में महिलाओं और आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस टीम…….
वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, थाना सिडकुल
SI शैलेन्द्र ममगई, प्रभारी चौकी कोर्ट
ASI सुभाष रावत
कांस्टेबल अनिल कंडारी, सुनील तोमर, गजेंद्र
थाना मोबाइल चालक सुरेंद्र राणा

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed