• Tue. Nov 24th, 2026

नशा तस्करों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा प्रहार फरार अभियुक्त अवैध स्मैक के साथ दबोचा, लाखों की खेप बरामद

ByManish Kumar Pal

Nov 19, 2025

न्यूज नेशनल- समाचार पत्रिका व अखबार

हरिद्वार सिडकुल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NDPS एक्ट में पूर्व से फरार चल रहे एक आरोपी को 20.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक सिडकुल क्षेत्र में दबिश देकर अभियुक्त सावेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मस्जिद मोहल्ला, बहादराबाद को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 20.10 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सावेज इससे पूर्व भी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक शैलेंद्र ममगई,कां. कुलदीप डिमरी, महावीर शर्मा

सिडकुल पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में नशा कारोबार पर लगाम लगाने में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed