• Sun. Jul 5th, 2026

उत्तराखंड में पहली बार हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 350 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,युवतियों को आत्मरक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने की अनूठी पहल

ByManish Kumar Pal

Dec 25, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार।उत्तराखंड में पहली बार हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से सिडकुल स्थित गोल्डन ट्री वैंकट हॉल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जो 21 से 23 दिसंबर तक चला।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाना और युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना रहा। प्रतियोगिता में ड्यूल डिसिप्लिन फाइट और सेल्फ डिफेंस जैसे मुकाबले आयोजित किए गए।
देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 350 युवा और युवतियों ने इस मेगा इवेंट में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, खेल भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मानकों से परिचित कराया गया। आयोजन से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में खेल और आत्मरक्षा को नई पहचान मिली है।
इस अवसर पर हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लिमिये ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।
वहीं प्रदेशध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य युवाओं को खिलाड़ी बनाकर नशे से दूर रखना है।
जिलाध्यक्ष अर्जुन पाल ने आयोजन को युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।
आयोजकों का कहना है कि यह पहल न केवल युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Related Post

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.
धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद, वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,पुलिस ने दिया आस्वासन चोर जल्द होगा पुलिस गिरफ्त मे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed