• Sat. Oct 3rd, 2026

भाजपा महिला मोर्चा के विस्तार के साथ हरिद्वार महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, संगीता प्रजापति बनीं जिला मंत्री

ByManish Kumar Pal

Mar 26, 2026

NEWS NATIONAL 

हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती देते हुए महिला मोर्चा का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रुचि भट्ट की सहमति से हरिद्वार महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सभी नवदायित्वधारियों को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाली संगीता प्रजापति को भाजपा महिला मोर्चा में जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक मजबूत और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में देखा जा रहा है।
संगीता प्रजापति लंबे समय से प्रजापति समाज सहित सभी 36 बिरादरियों के बीच सक्रिय रहकर उनके सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं। गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका समर्पण और सेवा भावना उन्हें एक अलग पहचान दिलाती रही है। उनकी इसी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
नियुक्ति पर संगीता प्रजापति ने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश अध्यक्षा रुचि भट्ट एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी।
उन्होंने मां गंगा से सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा के इस विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति के तहत संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed