• Thu. Oct 1st, 2026

हम हैं ना फिर डर किस बात का,कावड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस नें पकड़ा अजगर किया वन विभाग के हवाले,

ByManish Kumar Pal

Jul 13, 2023

News National

हरिद्वार / सावन का महीना कावड़ ओर बरसात,जहाँ ये तीनो मौषम ओर मेले मिल जाते हैं वहाँ साँपो ओर अजगरों के दर्शन न हो ऐसा हो ही नही सकता,बरसात के समय जमीनों से साँप ओर अजगर निकलना आम बात होती हैं,अभी कुछ डमी पहले हरिद्वार से ही एसपी स्वप्न किशोर द्वारा एक बड़े अजगर को पकड़ कर वन विभाग को शोपा गया था अब दोबारा से एक ओर अजगर पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया हैं,

आज हरिद्वार नारायण स्वामी घाट के पास कुछ कांवड़िए घाट के पास तेजी से हफरा- तफरी में शोर मचाते हुए भगदड़ कर रहे थे। भगदड़ देखकर SI विजय प्रताप राही, हेड का0 चंद्र शेखर RTC 40 PAC हरिद्वार, का0 दीपक उपाध्याय मौके पर पहुचे तो देखा देखा एक अजगर लगभग 7-8 फीट लम्बा घाट में रेंग रहा था,जिस कारण कावड़ियों में भगदड़ हो रही है  मौक़े पर पहुंचे इन पुलिस कर्मियों नें कांवड़ियों को समझते हुए शांत किया व सुरक्षा के दृष्टिगत वहाँ से हटा दिया गया व उक्त अजगर को सावधानी पूर्वक साहस दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ कर एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा गया व मेला कण्ट्रोल को अवगत कराया गया जिसे बाद में वन विभाग के कर्मचारी के सुपुर्द कर दिया गया।

उपस्थित कांवड़ियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करते हुए प्रसंशा की गई।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed