• Thu. Mar 12th, 2026

सावधान टिहरी बाँध से छोड़ा जा रहा हैं पानी,कोई भी व्यक्ति गंगा जी के किनारे तथा गंगा से लगे खेतो की तरफ ना जाए,

ByManish Kumar Pal

Jul 16, 2023

News National

लक्सर / बता दें कि संपूर्ण भारत मे तेज बारिश के कारण कही बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं तो कहीं जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा हैं हिमाचल ओर उत्तराखण्ड ये दो राज्य तो ऐसे हैं जहाँ रेड अलर्ट जारी हैं,इन दो राज्यों मे फिलहाल सबसे ज्यादा आपदाएँ आ रही हैं जिसको ध्यान मे रखते हुए हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र मे हरिद्वार प्रसाशन नें लोगों को सावधान रहने कि हिदायत दी हैं,

क्योंकि टिहरी मे बने बाँध का जल स्तर बढ़ने के कारण वहाँ से पानी निकालना बेहद आवश्यक हो चूका हैं,जैसे ही वहाँ से पानी निकाला जाएगा तो लक्सर के कुछ क्षेत्र मे पानी भराव हो सकता हैं,जिस कारण उन लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया हैं

बता दें कि हरिद्वार पुलिस द्वारा टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर बढ़ने को ध्यान मे रखते हुए,थाना खानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माडाबेला , शेरपुर बेला, चंद्रपुरी , दल्ला वाला , बादशाहपुर, बालावाली, गिधावली,कलसिया व डुमनपुरी में अनाउंसमेंट कर बताया गया हैं कि कोई भी व्यक्ति गंगा किनारे तथा गंगा से लगे खेतो की तरफ ना जाए ।
सभी लोग सावधान रहे और कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरन्त पुलिस व प्रशासन को सूचना दे।

Related Post

उत्तराखण्ड मे जल्द शुरू होने जा रही फ़िल्म शिकार की शूटिंग..बड़े पर्दे के लिये गैगवार पर आधारित इस फ़िल्म मे मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे हरिद्वार के कई चेहरे.
रानीपुर विधान सभा में सियासी हलचल तेज: मनोज धनगर के कांग्रेस में शामिल होते ही बदले समीकरण. कांग्रेस के लिये साबित हो सकते है ब्राह्ममास्त्र, युवा साथी बन रहे सारथी.. संभाल रहे मोर्चा
शिवालिक नगर स्तिथ कार सर्विस सेंटर की लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,कार का सामान भी किया गुम,वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार से की न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed