• Thu. Mar 12th, 2026

रोशनाबाद पंचायती व सरकारी भूमियों पर तेजी से बढ़ने लगा,अवैध अतिक्रमण,जगह जगह बढ़ रहे कबाडियों के अवैध कारोबार

ByManish Kumar Pal

Jul 16, 2023

News National

रोशनाबाद के आस पास बढ़ती चोरियों की अगर बात करें तो आये दिन यहाँ कोई न कोई ऐसी घटना हो रही है जिससे आस पास के क्षेत्र मे भय का माहौल बन जाता है.सिडकुल मे ऐसी बहुत सी कम्पनियाँ है जहाँ छोटी ओर बड़ी चोरियाँ होती रहती है,ओर ज़ब इन चोरियों पर जांच होती है तो आस पास बैठे उन कबाडियों की ओर भी पुलिस रुख कर लेती है जो इस क्षेत्र मे बिना किसी परमिशन के कहीं अवैध तरीकों से कबाड़ के गोदाम चला रहे है तो कहीं कबाड़ की दुकाने खोल चोरी का माल खरीदते है, सिडकुल के आस पास ऐसे बहुत से कबाड़ी बैठे है,जिन्हे न तो पुलिस का खौफ है ओर न ही प्रसाशन का,इस क्षेत्र मे लगातार कबाडियों की दुकाने ओर गोदाम बढ़ते नजर आ रहे है,

हैरानी की बात तो ये है की इनमे से ऐसे बहुत से कबाड़ी है जो ग्राम पंचायत व सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करके ये अवैध गोदाम व दुकाने चला रहे है,जिन पर न तो प्रसाशन की नजर है ओर न ही पुलिस की,जबकि चोरी का माल खरीदकर रातों रात उसे ठिकाने लगाना इनका दाएँ हाथ का खेल है, अगर जल्द ही इन कबाडियों पर प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नही की जाती है,तो क्षेत्र मे अभी ओर भी बहुत सी चोरियाँ होना तय है,इतना ही नही औद्योगिक कंपनियों मे भी लगातार छोटी बड़ी चोरियाँ होना तय है,जैसे पहले होती रही है,

बता दें की पहले रोशनाबाद क्षेत्र मे कबाडियों पर अवैध कार्यों के चलते पुलिस की कार्यवाहियाँ होती रही है,

Related Post

उत्तराखण्ड मे जल्द शुरू होने जा रही फ़िल्म शिकार की शूटिंग..बड़े पर्दे के लिये गैगवार पर आधारित इस फ़िल्म मे मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे हरिद्वार के कई चेहरे.
रानीपुर विधान सभा में सियासी हलचल तेज: मनोज धनगर के कांग्रेस में शामिल होते ही बदले समीकरण. कांग्रेस के लिये साबित हो सकते है ब्राह्ममास्त्र, युवा साथी बन रहे सारथी.. संभाल रहे मोर्चा
शिवालिक नगर स्तिथ कार सर्विस सेंटर की लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,कार का सामान भी किया गुम,वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार से की न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed