• Thu. Apr 23rd, 2026

जानें अब आप बिना वीजा किन देशों में कर सकते हैं एंट्री?मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट,जानिये इंडेक्स में किस स्थान पर हैं भातीय पासपोर्ट,

ByManish Kumar Pal

Jul 19, 2023

News National

दिल्ली / भारतीयों को लिए एक बड़ी खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी किए गए सूचकांक में भारत की रैंकिंग अब 80वें स्थान पर पहुंच चुकी है।बता दें कि इस लिस्ट में सबसे मजबूत पासपोर्ट कि सूची मे सिंगापुर का नाम सबसे ऊपर है जो विश्व में सबसे मजबूत पासपोर्ट है। वहीं, बात करें भारतीय पासपोर्ट की तो उसे 80वें स्थान के साथ एक नयी ताकत मिली है जिसके तहत अब भारतीय कई देशों की यात्रा बिना वीजा के आसानी से कर सकेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय अब बिना वीजा के 57 गंतव्य की यात्रा कर सकते हैं। भारत की वर्तमान रैंक इसे टोगो और सेनेगल जैसे देशों के साथ जोड़ती है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका और श्रीलंका जैसे देशों में वीजा फ्री एंट्री और आने-जाने पर वीजा पर सुविधा भी मिलेगी।हालांकि, दुनिया के कई देशों में भारतीय के जाने पर उन्हें वीजा की जरूरत होगी ही। जिन देशों के पासपोर्ट अभी भी मजबूत है वहां भारतीयों के जाने पर उन्हें वीजा की जरूरत होगी। इनमें से कुछ देशों में चीन, जापान, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ जापान की जगह ले ली है, जिससे 192 वैश्विक गंतव्यों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिल गई है।पाँच वर्षों तक शीर्ष पर रहने के बाद, जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया क्योंकि उसके पासपोर्ट द्वारा बिना वीज़ा के पहुँच सकने वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट आई।

अमेरिका, जो लगभग एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर था, दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया। ब्रेक्सिट-प्रेरित मंदी के बाद, यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया, यह स्थिति आखिरी बार 2017 में थी। सूची में सबसे नीचे 27 गंतव्यों तक आसान पहुंच वाला अफगानिस्तान है।

Related Post

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,
हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed