• Wed. Sep 30th, 2026

तालिबान ने जारी किया नया एक ओर फरमान,अब हो गई महिलाओं की फ़जीहत,देशभर मे हो रही निंदा,

ByManish Kumar Pal

Jul 20, 2023

News National

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (NEXA) ने यह एलान किया है कि इस साल केवल पुरुष छात्रों को ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। नेक्सा के इस फैसले पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और महिला छात्रों के तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

उधर इस फैसले पर बोलते हुए तालिबान सरकार ने कहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि वे पहले पुरुष छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। तालिबना के इस फैसले पर आलोचकों का यह कहना है कि यह महिलाओं और लड़कियों को दबाने का एक और तरीका है।

यह पहली बार नहीं है जब महिला छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगाया गया है बल्कि इससे पहले भी इस तरीके के बैन लगाए गए है। साल 2022 के मार्च में तालिबान ने लड़कियों को माध्यमिक स्कूलों में जाने के लिए बैन लगा दिया है।

इससे पहले तालिबान ने महिलाओं को मानवीय सहायता एजेंसियों में काम करने और उच्च शिक्षा से भी रोका है और इस पर प्रतिबंध लगाया है।हालाकी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने तालिबान के महिला शिक्षा पर प्रतिबंध की निंदा की है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान से इस निर्णय को उलटने और सभी अफगान छात्रों, चाहे वे किसी भी लिंग के हों, को शिक्षा तक पहुंच की अनुमति देने का आह्वान किया है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed