• Thu. Apr 23rd, 2026

हरिद्वार ग्रीन अपार्टमेंट मे हो सकता था बड़ा हादसा,लग सकती थी भयानक आग,कौन कर रहा हैं लोगों कि जान से खिलवाड़?

ByManish Kumar Pal

Sep 18, 2023

News National

हरिद्वार ग्रीन एक ऐसी सोसायटी हैं जहाँ लोग अभी तक स्वयं को सुरक्षित समँझकर रहते चले आ रहे थे,लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहाँ कुछ ऐसी घटनाये होने लगी हैं जिनके कारण यहाँ कहीं भी कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं ओर लोगों कि जान माल कि हानि हो सकती हैं अभी हाल ही मे एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे देखकर हरिद्वार ग्रीन सोसायटी के रोंगटे भी खडे हो सकते हैं,
बता दें कि हरिद्वार ग्रीन के एक सेक्शन कि लिफ्ट मे चिपके पर्चो मे असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया,गनीमत ये रही कि पर्चा आधा जलकर बुझ गया या फिर बुझा दिया गया,मामला लिफ्ट के अंदर का हैं जिसमे ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो थोडी सी आग से पल भर मे पूरी लिफ्ट को जलाकर राख़ कर सकती हैं,ओर फिर पूरा सेक्शन भयानक आग पकड़ सकता हैं,क्योंकि लिफ्ट मे अधिकतर लोहा,पेंट ओर प्लास्टिक भी होता हैं जो एक छोटी सी चिंगारी से भी आग पकड़ सकता हैं जिसके बाद कि कहानी कि कल्पना करना भी ठीक नही,

जिस तरह कि घटनाये लगातार हरिद्वार ग्रीन मे घटने लगी हैं उस से साफ ओर स्पस्ट हो जाता हैं कि अब ये सोसायटी महिलाओं ओर बच्चों के लिये सुरक्षित नही,क्योंकि ज़ब भी इस तरह कि कोई घटना का लोग शिकार होते हैं तो उसमे सबसे ज्यादा जाने महिलाओं ओर बच्चों नें गवाई हैं,ऐसे असामाजिक तत्व जो इस तरह कि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं न तो उन पर पुलिस कि नजर हैं ओर न ही सोसायटी कि,जिस कारण कभी भी प्रसाशन ओर सोसायटी को किसी बड़ी जवाबदेही के लिये कटघरे मे खड़ा होना पड़ सकता हैं,

लेकिन सवाल बड़ा हैं कि आखिर कौन लोग हैं जो बार बार इस तरह कि हरकते हरिद्वार ग्रीन मे कर रहे हैं,ओर क्यों सोसायटी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कराने से कतरा रही हैं,?क्या किसी बड़ी अप्रिय घटना के होने का इन्तजार कर रही हैं हरिद्वार ग्रीन सोसायटी,?

Related Post

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,
हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed