• Wed. Sep 30th, 2026

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड( अमजा) का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 28 सितंबर 2023 को

ByManish Kumar Pal

Sep 27, 2023

News national

हरिद्वार 27 सितंबर 2023! ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की जनपद हरिद्वार इकाई के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार समय प्रातः 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक होटल फॉर्चून गंगा निकट आइ मार्ट हरिद्वार में आहूत किया गया है! स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार मनीष दत्त एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर क्रिस्टल वर्ल्ड ज्ञानेश अग्रवाल व समाजसेवी सनी कपूर होंगे! बताते चलें कि जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह की डेंगू को हराना है की मुहिम में ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) संबंध नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की जनपद हरिद्वार इकाई द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपना सहयोग प्रदान कर रही है! वही ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) संबंध नेशनल यूनियन
आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की जनपद हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महासचिव मनीष कागरान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के सभी पत्रकार बंधु उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपनी- अपनी सहभागिता निभाएंगे!

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed