• Wed. Sep 30th, 2026

PRD स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी के सामने हंगामा,जानिये इस अवसर पर क्या क्या हुई घोषणाएं,

ByManish Kumar Pal

Dec 12, 2023

News National

देहरादून: उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर निदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विभागीय मंत्री रेखा आर्य, रायपुर विधायक उमेश शर्मा समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीआरडी जवानों ने जमकर हंगामा कर दिया . इतना ही नहीं, अपनी मांगों को लेकर जवानों ने सीएम धामी को अपना मांग पत्र भी सौंपा.

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीआरडी जवान अचानक आक्रामक हो गए. इसके बाद सीएम धामी ने खुद जवानों को समझते हुए उनकी बात सुनी. जवानों ने सीएम धामी को बताया कि विभाग (युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल) में हर जगह भ्रष्टाचार किया जा रहा है. हर महीने विभाग की ओर से 570 रुपए काटे जा रहे हैं. इसके लिए बकायदा आदेश भी जारी किया गया है. इस विभाग में पीआरडी जवानों में साथ अन्याय किया जा रहा है. पीआरडी जवानों ने मांग की है कि 570 रुपए हर महीने कटना बंद होने के साथ ही सालाना 300 दिन काम करने का आदेश जारी किए जाए.

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने की जवानों के लिए घोषणाएं: इससे पहलेउत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बड़ी घोषणाएं भी की, जिसके तहत पीआरडी स्वयं सेवकों को अब हर दो साल में एक गर्म वर्दी और एक सामान्य वर्दी विभाग की ओर से दी जाएगी. पीआरडी स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण और पुन प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली वर्दी की दर 1500 से बढ़ाकर अब 2500 रुपए की जाएगी. सभी पंजीकृत ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों को होमगार्ड स्वयं सेवकों की तरह 200 रुपए प्रतिमाह वर्दी धुलाई के लिए भत्ता दिया जाएगा. विकासखंड स्तर पर तैनात ब्लॉक कमांडर के मानदेय को 600 से बढ़ाकर एक हजार और न्याय पंचायत स्तर पर तैनात जवान के मानदेय को 300 से बढ़ाकर 500 रुपए किया जाएगा. आपदा बचाव कार्यों में तैनात पीआरडी जवानों को 50 रुपए प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा.

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed