• Wed. Aug 12th, 2026

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का देश भर के लोगों कों इन्तजार,उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रम भी अयोध्या की थीम पर होंगे, मुख्यमंत्री धामी

ByManish Kumar Pal

Jan 8, 2024

News National

अयोध्या मे जैसे जैसे श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है देश के हर राज्य मे उत्साह उतना ही बढ़ रहा है देवभूमि उत्तराखण्ड तो पहले से ही देवो की पवित्र भूमि माना जाता है इसलिए सम्पूर्ण देश मे कहीं भी कोई धार्मिक कार्य या आयोजन होता है तो उसका शत प्रतिशत प्रभाव देवभूमि उत्तराखण्ड मे देखने कों अवश्य मिलता है,

22 जनवरी कों अयोध्या श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसके चलते मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिन दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें। कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

उन्होंने उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित करने को कहा। इसके अलावा लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव, इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाने को कहा। धामी ने कहा कि इस दौरान स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रम इस बार अयोध्या की थीम पर होंगे। जिसके चलते उन्होंने संस्कृति विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed