• Wed. Jul 22nd, 2026

रामलला के लिए कईं लाख भक्तों ने खोले दानपात्र के लिये हाथ , जानिये रोजाना पहुँचने वाले भक्तों कि संख्या और कितनी बार खाली हो रही दानपेटी,

ByManish Kumar Pal

Feb 1, 2024

News National

अयोध्या मे रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक समारोह के बाद से लगभग 25 लाख भक्त राम जन्मभूमि के दर्शन कर चुके हैं. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि पिछले 10 दिनों में दान पेटियों में लगभग ₹8 करोड़ जमा हुए हैं, और लगभग ₹3.50 करोड़ ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं.इसमें प्रसाद और दान की कीमतें भी शामिल हैं.

ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गर्भगृह, जहां भगवान विराजमान हैं, के सामने दर्शन पथ के पास चार बड़े आकार की दान पेटियां रखी गई हैं, जिनमें श्रद्धालु दान कर रहे हैं. इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान कर रहे हैं.

दान काउंटरों के लिये अलग से कर्मचारी की नियुक्तियाँ कि गई है,
सभी दान काउंटरों पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं, जो शाम को काउंटर बंद होने के बाद प्राप्त दान राशि का हिसाब ट्रस्ट कार्यालय में जमा करते हैं. 14 कर्मचारियों की एक टीम चार दान पेटियों में आए चढ़ावे की गिनती कर रही है, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं. गुप्ता ने बताया कि दान राशि जमा करने से लेकर उसकी गिनती तक सब कुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जा रहा.

हर मौसम का बिजोलिया पत्थर….
श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन पथ पर बिजोलिया पत्थर लगाए गए हैं. विशेषज्ञों ने दावा किया है कि करीब 5 लाख वर्ग फीट में बिछाए गए बिजोलिया पत्थरों पर श्रद्धालु हर मौसम में आराम से चल सकेंगे. यह क्षेत्र परिक्रमा क्षेत्र और कुबेर टीला तक को कवर करेगा. पत्थर विशेषज्ञ दीक्षा जैन ने बताया कि ‘राजस्थान का यह बिजोलिया पत्थर अपनी गुणवत्ता में बहुत खास है, क्योंकि यह न तो गर्मियों में ज्यादा गर्म होता है और न ही सर्दियों में ज्यादा ठंडा. यह पत्थर लगभग 1,000 वर्षों तक खराब नहीं होता है, जबकि इसमें पानी सोखने की क्षमता अन्य पत्थरों की तुलना में अधिक है.’

रोजाना पहुँच रहे है 2 लाख से अधिक श्रद्धालु…..
ट्रस्ट के प्रभारी गुप्ता ने बताया, रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिनों में राम मंदिर में भगवान के दर्शन करने 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed