• Tue. Nov 24th, 2026

रोशनाबाद कि नदियों मे नही थम रहा अवैध खनन का बदस्तूर,सैकड़ो बुग्गीयां और दर्जनों ट्रेक्टर पहुंचा रहे राजस्व कों लाखों कि हानि,

ByManish Kumar Pal

Feb 9, 2024

NEWS NATIONAL

रोशनाबाद नावोदय नगर कि नदियों मे अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा, यह खनन दिन रात प्रसाशन को चुनौती दे रहा है जहाँ एक और सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सैकड़ो बुग्गीयां नदियों से चुपचाप अवैध खनन कर रही है तो दूसरी और रात्रि के समय दर्जनों टेक्टर बेधड़क अवैध खनन कों अंजाम दे रहे है, नावोदय नगर कि ये नदी खनन माफियाओं के लिये कुबेर के खजाने से कम नही है, इस नदी से रेत बजरी,मिट्टी,पांगी,पत्थर सब कुछ निकाल कर क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर सप्लाई कि जा रही है, कहीं सप्लाई दी जा रही है तो कहीं स्टॉक लगाए जा रहे है, जो खनन नियमों कों टाक पर रख राजस्व को मोटी हानि पहुंचाई जा रही है,

राजाजी नेशनल पार्क कि सीमा मे है ये रॉ नदी,

बता दें कि नावोदय नगर कि ये सुखी रॉ नदी राजाजी नेशनल पार्क कि सीमा मे आती है, लेकिन दुर्भाग्य कि वन विभाग भी इस पर मौन रहकर पीठ घुमाये बैठा है, न तो वन विभाग कि और से इस नदी मे अवैध खनन कों अंजाम दे रही उन सैकड़ो बुग्गीयों पर कोई कार्यवाही है और न ही ट्रेक्टरों पर जो दिन निकलने से पहले नदियों मे खनन करने उत्तर जाते है, जिस कारण वन विभाग भी सवालों के घेरे मे आता है,

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed