• Sun. Feb 8th, 2026

पूर्व सांसद सहित चार लोगों कि मौत,बॉर्डर के पास रिमोट कंट्रोल के माध्यम से कार में किया गया ब्लास्ट

ByManish Kumar Pal

Jul 4, 2024

NEWS NATIONAL

रिमोट-कंट्रोल के जरिये एक कार में किए गए ब्लास्ट में पूर्व सांसद और 3 अन्य की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट अफगानिस्तान के बॉर्डर से लगे आदिवासी बहुल जिले मामोंड बाजौर के दामादोला
क्षेत्र में हुआ।

मामला पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र का है जहाँ पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के समय पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट के पूर्व सदस्य हिदायतुल्ला उपचुनाव में अपने भतीजे नजीबुल्ला खान के प्रचार अभियान के सिलसिले में वहां मौजूद थे। पीके 22 प्रांतीय विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई को उपचुनाव होना है।

बड़े सियासी परिवार से था हिदायतुल्ला का ताल्लुक

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने विस्फोट की निंदा की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए पूर्व सीनेटर तथा अन्य लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि हिदायतुल्ला 2012 से 2018 और फिर 2018 से 2024 तक सीनेट के निर्दलीय सदस्य रहे थे। इसके अलावा वह उच्च सदन की विमानन संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (NACTA) के सदस्य भी रहे थे। हिदायतुल्ला के पिता हाजी बिस्मिल्लाह खान भी MNA रह चुके थे जबकि उनके बड़े भाई शौकतुल्लाह खान खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व गवर्नर थे।

बता दें कि इसी साल जनवरी में उन्होंने सीनेट सचिवालय में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें कहा गया था कि संसद के ऊपरी सदन ने उम्मीदवारों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में वृद्धि पर ध्यान दिया है। प्रस्ताव में पाकिस्तान के चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा चुनौतियों के कारण आम चुनाव को 3 महीने के लिए टालने का आग्रह किया गया था। हालांकि पाकिस्तान में अगले ही महीने 8 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए थे। यह संयोग ही है कि हिदायतुल्ला की जान भी उपचुनाव में अपने भतीजे के लिए प्रचार करते हुए गई। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

Related Post

हरिद्वार मे मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की एक विशेष ओर मेहत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन, एक जुट विस्वाश के साथ निर्विरोध चुने गये जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा,
पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद,पुलिस व आमजन की तत्परता बनी मिसाल,
पत्रकारिता में लगातार बढ़ती जा रही दलालों की संख्या से गिर रहा पत्रकारिता का स्तर,पत्रकारिता के अस्तित्व के लिए मंडरा रहा बड़ा खतरा,हर गली मुहल्लो मे पोर्टल आईडी लेकर घूम रहे तथाकथित,ना कोई शिक्षा ना कोई योग्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed