• Mon. Sep 7th, 2026

सिडकुल पेट्रोल पम्प पर लूट करने वाले तीनो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे,पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मचारी के साथ पहले की मारपीट उसके बाद लूट लिये थे रूपये

ByManish Kumar Pal

Mar 16, 2025

News National

सिडकुल/  बता दें की मामला हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल का है जहाँ तीन बदमाशों ने पहले तो सिडकुल पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारी क़ो देहशत दिखाई उसके बाद पैसे लूट कर चलते बने,

राजेंद्र अग्रवाल पुत्र स्व. श्री ओमप्रकाश, निवासी 81-वी, बिलेश्वर कॉलोनी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मचारी रामचंद्र के साथ मारपीट करते हुए उसके पास से 5500 रूपये लूट लिए। इसके अलावा, आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया।ओर घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष सिडकुल की अगुवाई में एक टीम गठित की गई।टीम को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए।जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की माध्यम से जानकारी जुटाई गई, सफलता की ओर बढ़ते हुए पुलिस टीम ने रावली महदूद तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों अंकित पुत्र मेघराज निवासी ग्राम मोहनपुर गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 25 वर्ष,हाल निवासी: नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम पाल महादेवपुरम, सिडकुल, हरिद्वार,पंकज कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 24 वर्ष हाल निवासी: उपरोक्त व मनीष कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 20 वर्ष हाल निवासी: उपरोक्त को हिरासत में लिया गया। उनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लुटे गये रूपये बरामद किए गए।पुलिस द्वारा अब आगे की कार्यवाही की जा रही है,

पुलिस टीम-…

मनोहर सिंह भंडारी – थाना अध्यक्ष, सिडकुल,उप-निरीक्षक अनिल बिष्ट,हेड कांस्टेबल संजय तोमर,कांस्टेबल सुनील कुमार

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed