• Wed. Sep 2nd, 2026

जीआरपी उप निरीक्षक सईद अहमद का निधन, पुलिस परिवार में शोक, आई पी एस तृप्ति भट्ट ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ByManish Kumar Pal

Aug 8, 2025

NEWS NATIONAL

काठगोदाम। जीआरपी उत्तराखंड में तैनात अपर उप निरीक्षक (अ0उ0नि0) सईद अहमद का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट सहित पूरे पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मूल रूप से ऊधमसिंह नगर के ग्राम शहदोरा, अलीनगर निवासी सईद अहमद वर्ष 1991 बैच में भर्ती हुए थे और वर्तमान में थाना जीआरपी काठगोदाम में तैनात थे। हाल ही में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें बरेली (उत्तर प्रदेश) के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। सईद अहमद अपने सौम्य और शालीन स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से जीआरपी और उत्तराखंड पुलिस में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed