• Wed. Sep 30th, 2026

जानिये कौन है भाजपा विधायक जो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाए गए दोषी, अब इस दिन सुनाई जाएगी सजा,

ByManish Kumar Pal

Dec 12, 2023

News National

सोनभद्र। नाबालिग लड़की के साथ नौ वर्ष पूर्व दुष्कर्म मामले में अपर जिला जज प्रथम एहसानुल्लाह खान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई कर भाजपा विधायक रामदुलार गोंड़ को दोषसिद्ध पाकर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है,मामले में 15 दिसंबर को सजाई सुनाई जाएगी।

जानिये क्या है पूरा मामला

4 नवंबर 2014 को रामदुलार गोंड जो तत्कालीन प्रधानपति थे, अब वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामदुलार उसकी नाबालिग बहन के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है ।जिसके बाद मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था। आठ दिसंबर को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस कर अपना पक्ष रखा था। अदालत ने 12 दिसंबर को निर्णय की तिथि नियत की थी।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोष सिद्ध पाकर दुद्धी विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार भेज दिया। अब अदालत की ओर से 15 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। अगर सजा दो साल से ऊपर की होगी तो विधायक की सदस्यता भी खत्म हो सकती है।

पीड़ित के परिजनों ने जताया संतोष

न्यायालय की इस कार्यवाही के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. विधायक को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्होंने न्यायालय की कार्रवाई पर संतोष जताया. कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. कहा कि उन्हें उम्मीद है आगामी 15 दिसंबर को कम से कम 20 वर्ष की सजा भाजपा विधायक को सुनाई जाएगी. पीड़िता के भाई ने कहा कि सत्ता का लाभ उठाकर भाजपा विधायक ने उन पर काफी दबाव बनाया. आखिरकार उनकी जीत हुई है,

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed